होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, किशनपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च



फतेहपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से फतेहपुर पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खागा ने मय पुलिस बल के थाना किशनपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने कस्बा किशनपुर, विजयीपुर, ग्राम इकौरा और ग्राम सिल्मी में भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि होली के त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना की।