किरायेदार पर दुकान न खाली करने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार



फतेहपुर। थाना मलवां क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी रामसागर पुत्र स्व. वस्तीलाल ने किरायेदार पर दुकान खाली न करने और किराया न देने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित रामसागर ने मीडिया को बताया कि उनकी दुकान गांव अल्लीपुर में स्थित है, जिसे उन्होंने सर्वेश सोनी पुत्र श्यामलाल, निवासी चौक हनुमान मंदिर को ₹10,000 प्रतिमाह किराए पर दी थी। आरोप है कि पिछले कई महीनों से किरायेदार न तो किराया दे रहा है और न ही दुकान खाली कर रहा है। इस संबंध में रामसागर ने थाना मलवां में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उनका कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर से कराई गई तथा थाना मलवां से आख्या भी मांगी गई। जांच में यह पाया गया कि संबंधित दुकान अब तक खाली नहीं कराई गई है। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी दुकान जल्द खाली कराई जाए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है, वहीं अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।