फतेहपुर। जनपद के हथगाम नगर पंचायत सभागार में श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल समिति द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, पत्रकारिता, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना बाबू ने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाले लोग ही असली प्रेरणा हैं और उनका सम्मान करना समाज का कर्तव्य है। इस दौरान जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन सीजेए के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह आब्दी, प्राचार्य ईश्वर नारायण द्विवेदी, एसके मालवीय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम अधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया, डॉ. वारिश अंसारी, प्रभाकर पांडेय, सुरेंद्र पाठक, उत्कर्ष मिश्रा, अफजल हुसैन, राजेश गुप्ता, मोहम्मद इम्तेयाज अहमद, अंजनी किशोर बाजपेई, नाजिया परवीन, शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार प्रेम दत्त पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी जी हमेशा समाज में एकता और भाईचारे के पक्षधर रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं शायर शिव शरण बंधु ने किया।
