जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह



– मोहम्मद आसिफ एडवोकेट के चेंबर में हुआ स्वागत समारोह

– अध्यक्ष बोले— अधिवक्ता हित और बार की गरिमा रहेगी सर्वोपरि

फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार विजय हासिल करने के बाद एडवोकेट बाबू सिंह यादव के प्रथम आगमन पर अधिवक्ता समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला।
गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ के चेंबर में उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल बना रहा। इस अवसर पर बाबू सिंह यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता हितों की रक्षा और बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। कार्यक्रम में वसीम अंसारी, सुरेश सिंह यादव, रामपाल सिंह, मायाराम गौतम, रंजीत मौर्य, श्रीराम पटेल, शाहजहां, कमर उद्दीन, विनोद यादव, बौद्ध प्रिय गौतम, शशिकांत वर्मा, बृजेश बाजपेई, प्रवीण द्विवेदी, वजाहत हुसैन, अविनाश, देवराम तिवारी, वीरेंद्र पाल, रकिया अयूब रूही, गुलफाम, ज़ैद, यासीन, रुखसार, अल्फिशा, भीम, अभिषेक, गोलू, आयशा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।