फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मझिलगांव निवासी 39 वर्षीय आशीष शुक्ला किसी कार्य से स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वह पुरइन गांव चौराहे के समीप पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
