बिंदकी/फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी एवं जाली दस्तावेज से जुड़े मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में नीरज कुमार शर्मा (29) पुत्र कालिका प्रताप शर्मा निवासी ग्राम अमीना तथा सोनू सिंह (29) पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम भवानीपुर, कोतवाली बिंदकी शामिल हैं। दोनों लंबे समय से वांछित चल रहे थे।
पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय प्रकाश तिवारी, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला, सिपाही अखंड प्रताप सिंह एवं सिपाही उमेश कुमार शामिल रहे।
