वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, अवैध तमंचे से हमले का आरोप



फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा इलाके में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक गुट के युवकों ने अवैध तमंचा लेकर हमला किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया गया, जिससे हालात पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। पीड़ित अशरफ अली की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सद्दू सटोरी, सादमान और नबील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, विशेष रूप से सादमान और सद्दू सटोरी पर कोतवाली में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तहरीर में बदलाव करने का आरोप भी लगाया है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।