फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
भेट के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, अगहरी समाज के नगर अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्त, अखिल भारतीय दोसर महासमिति के अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, दीपक साहू, बीरेन्द्र साहू, बिनोद कसेरा, सुरेंद्र पाठक, यश गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रिंस एडवोकेट, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र शरन सिम्पल, संयोजक नमामि गंगे, भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर ने किया।
