शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती, 12 पर की कार्रवाई



फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शांति भंग की आशंका को देखते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना हुसैनगंज क्षेत्र से 01 अभियुक्त, थाना खागा क्षेत्र से 08 अभियुक्त, थाना बिंदकी क्षेत्र से 02 अभियुक्त तथा थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र से 01 अभियुक्त के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसे विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान के तहत 48 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 02 वाहनों से 1500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।