फतेहपुर।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई फतेहपुर द्वारा युवा पखवाड़ा के अंतर्गत तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के ज्येष्ठ कार्यकर्ता श्री लवकुश मौर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन नगर SFS संयोजक अथर्व तिवारी एवं अनुभव शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से किरन तिवारी, वेदांशी सिंह, हर्ष सिंह, हरिओम गुप्ता, देवेंद्र भदौरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा आपसी समरसता और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया। तहरी भोज के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
