खागा / फतेहपुर। विकास ऐरायाँ अन्तर्गत ग्राम पंचायत बैरहना निवासी शेर बहादुर सिंह ने पूर्व में जिलाधिकारी फतेहपुर से विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध डबल भुगतान के संबंध में 36 बिंदुओं में शिकायती पत्र बहल्फनामा देकर निष्पक्ष जाँच कराकर कार्यवाही की मांग किया था। जिसके संबंध में जिलाधिकारी के द्वारा उपकृषि अधिकारी को नोडल जाँच अधिकारी बनाकर तीन सदस्यीय जाँच टीम नियुक्त करते हुए रिपोर्ट मांगी थी। उसके बाद प्रथम बार 4 फ़रवरी 2026 को जाँच शुरू किया था। जिसमें पंचायत भवन में पूर्व प्रधान चंद्र पाल मौर्य के बयान दर्ज करते हुए पाया गया था कि पंचायत भवन में 3 सौ स्कवायर फिट टाइल्स व दो बाल्टी डिस्टेंम्पर लगाकर कर 3.लाख 26 हज़ार की एमबी किया गया था परन्तु जिसमें पूर्व सचिव ने बताया कि 1.63 लाख कि एमबी फेल हो गई थी। और प्लास्टर पूर्व प्रधान के द्वारा कराया पाया गया था।
– 7 अप्रैल को जाँच नोडल अधिकारी, पुलिस बल के साथ विकास कार्यों की जाँच में 19 बिन्दुओ की किया पड़ताल
इसी बीच में शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से प्रयाप्त पुलिस बल की मांग के साथ पुनः शेष बिंदुओं के जाँच की मांग किया था, उसके समक्ष में जिलाधिकारी ने मंगलवार 7 अप्रैल को उपरोक्त टीम द्वारा पुनः जाँच के निर्देश दिये थे मौके पर बैरहना गाँव में अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल पहुंची। शिकायतकर्ता द्वारा गबन के संबध में लगाये गए भ्रष्टाचारों की जाँच में. बिंदुवार जाँच किया जिसमें पाया कि अधिकांश शिकायतों में लम्बाई मानक अनुसार पूर्ण पाई गई और कुछ जगहों पर मटेरियल में हड़बड़ी जैसे इंटरलॉकिंग में नीचे गिट्टी काम पाई गई। और कुछ जगहों पर मानक माप से अधिक इंटरलॉकिंग पाई गई है। लगभग चार घंटे जाँच में बड़ी सरगर्मियों के बीच आज विभिन्न बिंदुओं पर सम्पन्न करके अग्रिम तारीख निर्धारित तक इंतजार करने को कहा गया है।
पुरे में मामले में जाँच नोडल अधिकारी ने बताया कि 36 बिंदुओं की शिकायत की गई है, जिसमें बिंदुवार प्रारम्भिक जाँच की जा रही है, अभी तक कुल 19 बिंदुओं की प्रारम्भिक जाँच की गई है।
इस दौरान उप कृषि अधिकारी सतेन्द्र सिंह व जेई प्रमोद कुमार मोहना व कंसल्टेल जेई अरविंद कुमार, पूर्व सचिव कृष्ण पाल यादव, प्रधान नीशा यादव प्रतिनिधि लल्लन सिंह यादव,शिकायतकर्ता शेर बहादुर सिंह व दोनों पक्षो के दर्जनों समर्थकों के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह व अफोई चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश पाठक, उप निरिक्षक राकेश कुमार,उप निरिक्षक शिवानंद,उप निरिक्षक शिवकुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहें।
