प्रयागराज: सीजेए जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को आई कार्ड पहनाकर दिया जिम्मेदारी

  • जिलाध्यक्ष जाबिर अली ने संगठन को जन – जन तक पहुंचाने की कही बात

प्रयागराज। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के जिलाध्यक्ष जाबिर अली ने विभिन्न पदाधिकारियों को संगठन का परिचय पत्र (आईडी कार्ड) पहनाते हुए प्रत्येक पदाधिकारी को उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाते हुए संगठन को जन – जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बताते चलें कि पत्रकारों एवं कलमकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) द्वारा प्रयागराज जिला इकाई की कमेटी को प्रदेश कमेटी द्वारा घोषणा किए जाने बाद पदाधिकारियों को उनका परिचय पत्र (आईडी कार्ड) जारी किया है। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता ईश्वरदीन साहू के साथ ही सह मीडिया प्रभारी शानू कुमार ने बताया कि संगठन की संस्थापिका पुष्पा पाण्डेया, संरक्षक पीयूष त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी तथा राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान के निर्देशन व प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के संस्तुति पर प्रयागराज जिला इकाई के अध्यक्ष जाबिर अली द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को उनका परिचय पत्र पहनाकर उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाते हुए संगठन को जन – जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के पदाधिकारियों में जाबिर अली को जिलाध्यक्ष, प्रयागराज के बहुचर्चित वरिष्ठ पत्रकार राजुल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द केशवानी को उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को महासचिव, सुनील श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, ईश्वरदीन साहू को मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, शानू कुमार को सह मीडिया प्रभारी, सोनू विश्वकर्मा को संयुक्त सचिव, रंजीत सोनकर को सचिव, मोहम्मद हसन इमाम को जिला कार्यकारिणी सदस्य, आरती केशवानी को महानगर कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही मोहम्मद शारिफ, डॉक्टर रिज़वान, अंशु सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।