‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों के साथ आज पहुंचेगा सीओ ऑफिस बिंदकी, होगी सक्रिय वार्ता
फतेहपुर।बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग बच्ची के अपहरण को कई महीने बीत जाने के बाद भी बिंदकी पुलिस के हाथ खाली हैं। नामजद अभियुक्तों की पहचान होने के बावजूद भ्रष्टाचार के चलते पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, जबकि पीड़ित परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी को बेच दिया गया है। लगातार दर-दर भटक रहे बेहाल परिजनों ने अब ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ की अध्यक्ष हेमलता पटेल से मदद की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज, 16 मार्च 2026 को 11:30 बजे, संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिंदकी सीओ कार्यालय पहुंचेगा और क्षेत्राधिकारी से सक्रिय वार्ता कर जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी कर न्याय दिलाए जाने की पुरजोर मांग करेगा |
मुख्य मांगें:
सीओ से वार्ता कर अपहृत बच्ची की तत्काल और सुरक्षित बरामदगी।
नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी।
मामले में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही ।
गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा और पुलिस की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि इस वार्ता के बाद भी त्वरित कार्यवाही कर न्याय न मिला तो संगठन घेराव को भी बाध्य होगा |
