जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने गोष्ठी कर किया याद



फतेहपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महान समाजवादी चिंतक, विचारक, दार्शनिक पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारणी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व० जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई, चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
वक्ताओं ने स्व. जनेश्वर जी के साथ अपने – अपने संस्मरण को विस्तार पूर्वक साझा किया। उनकी कार्यशैली और उनके विचारों का बखान भी किया गया। वक्ताओं ने बताया कि कई बार मंत्री रहते हुए भी सारा जीवन बेहद सामान्य रूप से जिया, उन्होंने अपना मकान तक नहीं बना सके। मृत्य के पश्चात उनकी सामग्री में कुछ किताबें, चंद कपड़े और एक पुरानी साइकिल मात्र ही मिली, परंतु उनके विचार उनका व्यक्तित्व आज भी याद किया जाता है वो आज भी समाजवादी लोगों के लिए विचारों द्वारा जिंदा हैं, सभी को उनके बताए रस्ते पर चलना चाहिए ये संकल्प सभी समाजवादियों को लेना होगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की तथा संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। गोष्ठी के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदिवासी समाज, व पिछड़ों के बड़े नेता शीबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, नगर पालिका चेयरमैन एड० राजकुमार मौर्या, प्रवक्ता एड० जगदीश सिंह, नफीस उद्दीन, डा० राम नरेश पटेल, रईस अहमद, गार्गीदीन बाजपेई, वीरेंद्र तिवारी, शकील गोल्डी, एड० सुघर लाल यादव, जगनायक सचान, संदीप श्रीमाली, आजम खान, वीरेंद्र साहू, उदय राज लोधी, अनिल यादव, नागेंद्र यादव, सुहैल खान हेमू, वसीम अहमद, रामू गौतम, नफीस सिद्दीकी, अरशद अनवर, इरफान अहमद, मो.अहमद भिक्कू, रौनक राज पासवान, धीरेन्द्र मौर्या, कामता प्रसाद, गजेंद्र यादव, रायदास पासवान, जय प्रकाश, प्रेम कुमार, रावेंद्र कुमार, अरुण कुमार, पवन मौर्या, बबलू मौर्या आदि लोग मौजूद रहे हैं।