हसवा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता सम्पन्न



फतेहपुर। आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को विकासखंड हसवा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से कुल 77 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दो चरणों में हुए मूल्यांकन के उपरांत शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कर्ष द्विवेदी (कंपोजिट विद्यालय घूरी बुजुर्ग) ने प्रथम स्थान, मोतीलाल (कंपोजिट विद्यालय कुसुंभी) ने द्वितीय स्थान, आयुष (कंपोजिट विद्यालय घूरी बुजुर्ग) ने तृतीय स्थान, अंकित (कंपोजिट विद्यालय हसवा) ने चतुर्थ स्थान तथा अमन कुमार (कंपोजिट विद्यालय सराय अभैया) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता श्री अतुल सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।