– जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा सहित अन्य कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
– नेहरू जयंती पर कांग्रेस का प्रहार, कहा कि भाजपा ने देश की दुर्दशा की है
फतेहपुर। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को ज्वालागंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश की आज़ादी तथा राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पंडित नेहरू सच्चे देशभक्त, महान विचारक और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उनका सपना था कि भारत विश्व में उच्च स्थान प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सच्चे रक्षक होने के नाते आज की राजनीति में हो रही नकारात्मक गतिविधियां उन्हें जरूर दुखी करती होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि पंडित नेहरू का जन्म इस देश के लिए एक उपकार की तरह था। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश के लिए जो काम किए, वे उन्हें अमर बनाते हैं और अब उनके पदचिह्नों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के लालच में देश की जो स्थिति बना दी गई है, वह आम जनता के लिए दुखद है। कार्यक्रम में ई. देवी प्रकाश दुबे, पंडित राम नरेश महाराज, कलीम उल्ला सिद्दीकी, औसाफ अहमद ने भी नेहरू के जीवन और विचारों को याद किया तथा उन्हें भारत की मिट्टी का सच्चा लाल बताया।
इस मौके पर सैयद सहाब अली, मो. अकरम काले, सुधीश पांडेय, डॉ. अब्दुल हमीद, नजमी कमर, नसीम अंसारी, सलीम खान, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, धर्मेंद्र सिंह, आरिफ अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
