आदर्श अधिवक्ता संगठन ने पीयूष पांडेय पर जताया भरोसा



– 2026 के जिला बार चुनाव में होंगे महामंत्री पद के प्रत्याशी

फतेहपुर। जनपद के सिविल बार हॉल में बुधवार को आदर्श अधिवक्ता संगठन चयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष 2026 के बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर ब्राह्मण समाज की ओर से एकजुटता दिखाते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करना था।
बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार पांडेय एवं वर्तमान जिला बार अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे एडवोकेट की उपस्थिति में विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सहमति के बाद आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से पीयूष पांडेय एडवोकेट के नाम पर मुहर लगाई गई और उन्हें वर्ष 2026 के चुनाव में महामंत्री पद हेतु आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया।
इस घोषणा के साथ ही उपस्थित अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से पीयूष पांडे एडवोकेट का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ बार की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे। समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से रमाकांत बाजपेई, महेश द्विवेदी, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी, सुरेश नारायण अवस्थी, अभिलाष चंद त्रिवेदी, संकटा प्रसाद शुक्ला, शिव मिलन तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अमरेश दुबे एवं राम गोपाल शुक्ला शामिल रहे। बैठक के अंत में वक्ताओं ने आगामी चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करने की रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।