– महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर। राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत ग्राम कंधरापुर (थाना हुसैनगंज) में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके उपरांत उन्होंने थाना ललौली क्षेत्र स्थित थवईश्वर धाम में दर्शन-पूजन किया। आगे के कार्यक्रमों में उन्होंने सर्किट हाउस (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस) फतेहपुर में महिला जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने विधायक बिंदकी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित महिला जनाक्रोश कार्यक्रम में भी भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तख्तियां लेकर “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं”, “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
