पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार घायल



फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव के समीप एक पिकअप वाहन ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहिदपुर गांव निवासी कुंज बिहार के 50 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार मोपेड पर सवार होकर किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।