– विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आंख, दांत व आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा
फतेहपुर। शहर के पार्षद चौराहा स्थित चित्रकूट सेवा संघ ट्रस्ट चैरिटेबल पॉलीक्लीनिक का शुभारंभ अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा और डॉ. पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि पॉलीक्लीनिक में मरीजों को आंखों की जांच, दांतों की जांच और आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। यहां आधुनिक मशीनों के माध्यम से जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर और सटीक इलाज मिल सके। डॉ. आर.के. गुप्ता ने बताया कि वे आई स्पेशलिस्ट के रूप में सेवाएं देंगे, जबकि डॉ. मुकेश शर्मा दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में और डॉ. पूजा शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से मरीजों का उपचार करेंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से अब लोगों को छोटे-छोटे इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अपने ही शहर में समुचित इलाज उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में मीना गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, शशिबाला, अजय गुप्ता, सनी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह चौहान, भानु, रितेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
