पत्रकार प्रेस महासंघ में बड़ा बदलाव, संतोष शर्मा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

– नई कार्यकारिणी घोषित

नई दिल्ली। पत्रकार प्रेस महासंघ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राम प्रताप साकेती के निधन के बाद उत्पन्न नेतृत्व शून्य को भरने के लिए दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक में सर्वसम्मति से संतोष शर्मा को संगठन का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और उसकी कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। इसके तहत सरवेन्द्र चौहान को नेशनल सेक्रेटरी, राज कुमार राजपुरोहित को मुख्य महासचिव, अनन्त विक्रम सिंह को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष, अशोक गुलाटी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, विकास शर्मा को पश्चिमी यूपी अध्यक्ष, संजय वर्मा ‘पंकज’ को मध्य यूपी अध्यक्ष, सूरज तोमर को यूपी सचिव, सुखदेव भालेराव को महाराष्ट्र अध्यक्ष, योगेश पंवार को राजस्थान अध्यक्ष तथा अनिल उपाध्याय को मेरठ मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्पष्ट किया कि संगठन की साख और पत्रकारों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को पारदर्शिता, एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान महासंघ ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि संगठन ने किसी भी व्यक्ति को संरक्षक नियुक्त नहीं किया है और न ही किसी अन्य पत्रकार संगठन से उसका कोई संबंध है। संगठन के नाम पर धन की मांग करने वाले लोगों को ठग करार देते हुए ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस और संगठन को सूचना देने की अपील की गई है। महासंघ ने यह भी चेतावनी दी कि संगठन के नाम और लोगो का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि केवल अधिकृत पदाधिकारी ही संगठन की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत होंगे। बैठक के बाद संगठन ने संपर्क के लिए आधिकारिक ईमेल एवं व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया, ताकि पत्रकारों और आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके।