पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार



फतेहपुर। जिले में पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान खागा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 अप्रैल 2026 को खागा थाना पुलिस ने एक नाबालिग अपहृता को बरामद किया। इस मामले में वांछित आरोपी राहुल (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र छत्रपाल, निवासी अनुरुद्धापुर थाना खागा, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 19 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 103/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत की गई। बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक राहुल पांडेय, कांस्टेबल ऋषिकेश कुमार और महिला कांस्टेबल अनीता यादव शामिल रहीं। दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में मु0अ0सं0 242/23 धारा 379/411 भा.दं.वि. एवं 3/25 आयुध अधिनियम थाना खखरेरू, फतेहपुर में दर्ज है। वहीं वर्तमान में मु0अ0सं0 94/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना खागा में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।