Covid-19: दिल्ली में कोविड की दस्तक, 23 मामले आए सामने

  • अस्पतालों के लिए परामर्श जारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आये हैं। संक्रमण के मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को बिस्तरों, ऑक्सीजन, दवाइयों और टीकों की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को लेकर परामर्श जारी किया है।
यह पहली बार है जब दिल्ली में लगभग तीन वर्षों के बाद कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।