कंपोजिट विद्यालय सूदनपुर में पहले दिन बच्चों का हुआ स्वागत

फतेहपुर। नए सत्र के शिक्षण शुरुआत पर पहली जुलाई को स्कूलों में आए बच्चों से विद्यालय परिसर गुलजार रहे। कई विद्यालयों में रोली टीका लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया।अवकाश के दिनों में दिए गए होमवर्क को शिक्षकों ने गहराई से जांचने का काम किया। इस दौरान अभिभावकों के साथ बैठक भी हुई। संचारी रोग के बारे में भी बताया गया कि कैसे नियंत्रित करना है। पहला दिन बच्चों के लिए भी खुशी का दिन रहा है।

जानकारी के अनुसार बयालीस दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चे तो विद्यालय गुलजार हो गए।कंपोजिट विद्यालय सूदनपुर शिक्षा क्षेत्र विजयीपुर में पहुंचे सभी बच्चों का रोली और टीका लगाकर स्वागत किया गया। सभी बच्चे लम्बे समय बाद दोस्तों मिले तो उनके चेहरे खिल गए। सभी को पुस्तकें भी वितरित की गईं। बच्चों को संचारी रोग और स्कूल चलो अभियान की जानकारी के साथ सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावक से भी संपर्क किया गया। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए विद्यालय में दो कूलर स्थापित किए गए। इस अवसर पर दिनेश सिंह, ललिता, कृष्ण पाल, अरविन्द, पुष्पा, काजल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर, स्कूलों के मर्जर की प्रक्रिया के बीच पहली जुलाई को स्कूलों में कामकाज तेजी से हुआ। शिक्षण के अधिक कागज पत्र बनाने में शिक्षक व्यस्त रहे। संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई गई। कई विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की रैली भी आयोजित हुई।