सडक हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर मजरे रामपुर एनएच 2 में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल रहे थे। तभी रास्तें में उसने दम तोड दिया।

जानकारी के अनुसार धरमपुर मजरे रामपुर गांव निवासी स्व0 छेदी लाल का पुत्र जगन्नाथ शुक्रवार की सुबह शहर किसी काम से आया था। वापस लौटते समय जब वह गांव के समीप एनएच 2 में पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड दिया। सूचना पाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।