फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फतेहपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को व्यापक कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना हथगांव से 1, थाना असोथर से 3, थाना हुसैनगंज से 4, थाना किशनपुर से 2, थाना धाता से 1, थाना खागा से 3 तथा थाना थरियांव से 5 अभियुक्तों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना किशनपुर से 1 वारंटी अभियुक्त तथा थाना जाफरगंज से 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस सख्त नजर आई। यातायात अभियान के दौरान 2 वाहनों से 2,000 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया, 76 वाहनों का चालान किया गया तथा 1 वाहन को सीज किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
