जिला अस्पताल में कल लगेगा रक्तदान शिविर



फतेहपुर। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए रविवार 21 दिसंबर 2025 (कल) को प्रातः 10 बजे से जिला अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग स्वयं रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित कर शिविर तक लाएं। रक्तदान के माध्यम से एक साथ चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, जिससे विशेषकर उन मरीजों को सहायता मिल सकेगी, जिनके पास रक्त देने के लिए कोई परिजन उपलब्ध नहीं हैं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने इसे मानवता के हित में एक पुनीत कार्य बताते हुए समाज के सभी वर्गों से सहभागिता की अपील की है।