शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार



फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शांति भंग की आशंका के चलते जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 9 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना धाता से 1, थाना खागा से 4, थाना कोतवाली से 1 तथा थाना औंग से 3 अभियुक्तों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बकेबर से 1 तथा थाना खागा से 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 66 वाहनों का चालान किया तथा 2 वाहनों से 1500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।