फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा द्वारा जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए जोनिहा व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जोनिहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर रुद्रपाल सिंह परिहार, महामंत्री शिवभवन सिंह, कोषाध्यक्ष विकास सिंह परिहार, प्रवक्ता वीरू सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं अमित सिंह परिहार, मंत्री अखिलेश तिवारी तथा संगठन मंत्री मयंक गुप्ता को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन जनपद की सभी तहसीलों, कस्बों, गांवों एवं उपग्रामों में 100 से अधिक इकाइयों के गठन के लिए वचनबद्ध है, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके। नवनियुक्त अध्यक्ष रुद्रपाल सिंह परिहार ने कहा कि कस्बा जोनिहा के व्यापारियों की सेवा का अवसर उन्हें सौभाग्य से प्राप्त हुआ है, जिसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। महामंत्री शिवभवन सिंह ने कहा कि कस्बा जोनिहा के सभी सम्मानित व्यापारियों को संगठन से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद साहू, प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुमार सिंह, सुत्तन सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान, रमेश सोनी, श्रीराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
