– बहुआ पुलिस चौकी प्रभारी अम्बरीश कुमार मिश्रा की दिखी सक्रियता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ललौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ललौली के बहुआ चौकी पुलिस ने एक ही मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना ललौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 386/25, धारा 109/351(3)/352 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्त ग्राम बरौहा, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में
मनोज कुमार उर्फ मालिक पासवान (उम्र करीब 42 वर्ष),
शिवकरण पासवान उर्फ सेगर (उम्र करीब 35 वर्ष),
इंद्रजीत उर्फ लल्लू पासवान (उम्र करीब 38 वर्ष) तथा
रमेश पासवान (उम्र करीब 40 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह कार्रवाई थाना ललौली की बहुआ पुलिस चौकी टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल शिवेंद्र राजपूत, कांस्टेबल विकास यादव एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
