फतेहपुर।आज भिटौरा ब्लॉक के हुसैनगंज में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई है ।जिसमें स्थानिक लोगों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।बैठक में ये बताया गया कि भारत की संपूर्ण जनता एक हो और एक साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाए ।इस अभियान का मूल उद्वेश्य गौ माता राष्ट्र माता बने ।गौ हत्या बंद हो ।गौ माता को सेवा ,सुरक्षा और सम्मान प्राप्त हो ।इसी उद्देश्य को लेकर भारत की सभी तहसीलों पर 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से लेकर 11 बजे तक सरकार को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा ।इस मौके पर श्री मती अंजू त्रिपाठी जी , नरेंद्र हिंदू , ऋषभ जी , शिवम् जी , राजन गुप्ता , ऋषि , सुशील जी , गुड्डू पंडित जी आदि गौ रक्षक उपस्थित रहे ।।
