एआर कोऑपरेटिव राजेश कुमार का विदाई समारोह संपन्न



फतेहपुर। विकास भवन स्थित सभागार में बुधवार एआर कोऑपरेटिव राजेश कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राजेश कुमार के सहयोगात्मक व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यशैली की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी नरोत्तम सिंह, सचिन विक्रम, अनिल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।