नंदी गौशाला भादर में दबंगो द्वारा गौ पालको के साथ गाली गलौज मार पीट का वीडियो शोशल मीडिया में हुआ वायरल

फतेहपुर। ऐरायाँ विकास खंड के थाना सुल्तानपुर अन्तर्गत कासीदास पुर टिकरी मजरे भादर ग्राम पंचायत में बने नंदी गौशाला में बीते दिनों कुछ अराजक्ताओ द्वारा गेट के पास उपद्रव करने का वीडियो शोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हलांकि आपका अपना हिंदी दैनिक अख़बार हर्ष उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा गौपालको को भद्दी – भद्दी गाली गलौज करते हुए नज़र आ रहें हैं, जिसमें एक युवक द्वारा गौपालको को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके वीडियो में गाली दिया जा रहा है।

पीड़ितों के तहरीर के अनुसार नंदी गौशाला में कार्यरत गजराज पुत्र पितई,इन्द्रजीत सिंह पुत्र गजराज व सोनू पुत्र रघुराज निवासीगण काशीदास पुर -टिकारी मजरे भादर के नन्दी गौशाला में गौ पालक के रूप में कार्यरत हैं। दिये गये तहरीर में बताया गया कि हमारे गौशाला में एक नंदी सांड तार तोड़ कर बाहर निकल गया था, जिससे कि 5 जनवरी की सुबह लगभग 8:00 बजे अनुज पुत्र प्रेम सिंह,अजय पुत्र रविकुमार, राजसोनी पुत्र प्रमोद सोनी,नन्दी पुत्र सूर्यकुमार, गुलशन पुत्र रामेश जोशी,शिवम तिवारी पुत्र कपिलमुनि निवासी गण भादर के साथ कुछ अन्य युवकों ने आकर गाली गलौज किया और जाति सूचना शब्दों का प्रयोग करते हुए मार पीट किये हैं। और जिसमें कुछ लोग शराब के नशे में थे।

मामले में एडीओ पंचायत ऐरायाँ अर्पण अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, संबंधित उच्च अधिकारियों को भी संज्ञान में है,घटना पांच जनवरी की है,कानूनी कार्यवाही के लिए सचिव को आदेशित किया गया है कि सभी के पर कानूनी कठोर कार्यवाही कराई जाए।
तों वहीं ग्राम प्रधान पति राजेश तिवारी ने बताया कि जो भी दोषी है, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
इंचार्ज थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है वीडियो के आधार पर जाँचपड़ताल की गयी है वादी अभी तक थाने नहीं आया है, जिसके वजह से मुकदमा नहीं लिखा गया।