शीतलहर के प्रकोप के बीच इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल



फतेहपुर। बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड से किसी को कोई परेशानी न हो, इसी उद्देश्य के साथ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजन में शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को कंबल वितरित किए गए।
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिला कारागार में महिला बंदियों को 20 कंबल, नई तहसील चौराहा में 6, सिविल लाइंस में 6, लोधीपुरवा में 11, अस्ती में 5, गड़रियनपुरवा में 6 तथा नासिरपीर में 8 कंबल वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 62 कंबल जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए आगे भी अन्य वार्डों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरण का कार्य जारी रखा जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति शीतलहर के कारण परेशान न हो। कंबल वितरण कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह, आजीवन सदस्य रीता सिंह तोमर, प्रेमचंद मौर्य, सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी, अस्ती सभासद पुष्पराज पटेल, अन्नू सविता तथा प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार, संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।