कल महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई



फतेहपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल एवं निरीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई का आयोजन कल दिनांक 4 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस), जीटी रोड फतेहपुर में किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि जिनकी समस्याएं महिला उत्पीड़न से जुड़ी हैं, वे निर्धारित समय व स्थान पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।