आचार्य कुलम द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न


– मंत्रोच्चार के साथ बटुकों को मिली वैदिक दीक्षा

फतेहपुर। आचार्य कुलम के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य एवं धार्मिक आयोजन आचार्य विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आचार्य कुलम के सभी आचार्यों एवं वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। विशेष अतिथि के रूप में अशोक तपस्वी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे क्षौर कर्म के साथ हुआ, जिसके उपरांत आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी बटुकों का विधिवत उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। संस्था की ओर से सभी बटुकों को यज्ञोपवीत, वस्त्र एवं पूजन सामग्री सहित संपूर्ण संस्कार सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्कार के पश्चात माताओं द्वारा बटुकों को भिक्षा प्रदान की गई, जिससे कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में काशी गण के मनोज शुक्ला, डॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी, पंकज त्रिवेदी, बच्चा तिवारी, अनिल अग्निहोत्री, सुनील अग्निहोत्री, अंकित शुक्ला, चंद्रधर मिश्रा एडवोकेट, गोरेलाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं आचार्य सत्यानंद, आचार्य जुगल किशोर, आचार्य अशोक बाजपेई, रमन द्विवेदी, संतोष तिवारी, राज किशोर द्विवेदी, संतोष सिंह, चंद्रिका शुक्ला, राजेंद्र त्रिपाठी आदि आचार्यों ने मंत्र दीक्षा देकर संस्कार संपन्न कराया। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह, अंजू त्रिपाठी, सुनीता अवस्थी सहित अन्य माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आचार्य प्रदीप तिवारी ने समस्त बटुकों, माताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।