– पुलिस ने चोरी की दो बकरियां और एक बाइक की बरामद
फतेहपुर। थाना खागा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दो शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरियां और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 3 मार्च 2026 को थाना खागा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में जीतू पुत्र शिवदास (19 वर्ष) और अरविन्द कुमार पुत्र जागेश्वर (21 वर्ष), दोनों निवासी बसवा थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बकरियां और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना खागा में मुकदमा संख्या 65/26 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रभाश चन्द्र सिंह, कांस्टेबल मोहित सिंह और कांस्टेबल शैलेश यादव की टीम शामिल रही।
