उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, डीएम व आईजी ने किया निरीक्षण



फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा को जनपद में सकुशल, शुचितापूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया।
परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह तथा अजय कुमार मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय और ए.एस. इंटर कॉलेज फतेहपुर में चल रही परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, निगरानी और परीक्षा प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया गया। परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित हुई। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।