हथगाम /फतेहपुर। ग्राम पंचायत इशहाकपुर के खरहरा गांव के खेल मैदान में श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के बैनर तले स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभिनय मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य उर्फ शिफाली पेंटर खागा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया। शिवा यादव ने द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। आयुष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र साहू के हाथों सभी बच्चों को नगद पुरस्कार व शील्ड प्रशस्ति पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कवि सम्मेलन भी रहा। जिसमें कवियों में शिव शरण बंधु, समीर शुक्ला, नवीन शुक्ल, प्रवीण श्रीवास्तव, उमाकांत मिश्रा, अनुज साहू, राजेंद्र यादव आदि कवि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुड्डन शिवानी हरिओम यादव, शैलेंद्र सविता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने किया। परीक्षा प्रभारी के रूप में श्रीकांत साहू, राहुल राजपूत, सर्वेश यादव, राजबहादुर यादव ,वसीक सनम, रोहित यादव, जितेंद्र यादव निर्णायक कमेटी में राम जी श्रीवास्तव आनंद राय प्रमुख रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक बाबू सिंह यादव ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में आकर्षण का केंद्र बने डॉक्टर रईस रहमानी जिन्हें अब कुछ लोग अन्ना हजारे के नाम से भी पुकारने लगे हैं।
