– पटेल नगर स्थित नारायण वाटिका में हुआ कार्यक्रम, भारी मतों से जीत दिलाने का भरोसा
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहा, स्टेशन रोड स्थित नारायण वाटिका में शनिवार को सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यालय का उद्घाटन बी डी मौर्य एवं बलिराज उमराव ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जननायक सचान एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक का संचालन केपी सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि संगठन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ने और चुनाव में समर्थन जुटाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एकजुट प्रयासों से संगठन के प्रत्याशी निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर अमरनाथ कैथल एडवोकेट, विनीत राययादा, बच्चनी लाल, सुरबली निषाद, अनुपम सिंह, गुरु प्रसाद, राम जी सहाय, अमित श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, राजेश मौर्य, जगदीश मौर्य, इंद्रजीत सिंह यादव, पीके उमराव, शुगर सिंह यादव, नरसिंह पटेल, राकेश वर्मा, ब्रह्मदत्त मौर्य, मुनमुन खान, सुनील उमराव, मायाराम गौतम, हृदय राम श्रीवास्तव, मोहम्मद इसरार, मोनू लाल, मोहम्मद साबिर, नाजिश राजा, पप्पी राजपूत, कुलदीप लोधी, वीर प्रकाश लोधी, श्यामलाल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, विनोद सिंह, रिजवान डियर, सुलेमान, नफीस, बदरुल हक एडवोकेट सहित सैकड़ों अधिवक्ता उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
