फतेहपुर। विश्व हिन्दू महासंघ भारत के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी का फतेहपुर जनपद व प्रतापगढ़ जनपद का दौरा हुआ।बताते चलें कि संगठन के फतेहपुर जिला प्रभारी डॉक्टर जेपी. सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओ ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी व पूर्वीउत्तर प्रदेश महासचिव सचिव आदर्श कुमार मिश्रा जी का फूल मलाओ से स्वागत किया। इस दौरान हिन्दू धर्म में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई, साथ ही सभी पदाधिकारियों से औपचरिकता मुलाक़ात हुई।
इस दौरान कार्यक्रम फतेहपुर जनपद के जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। कहा गया कि सभी पदाधिकारियों द्वारा हिन्दू धर्म और सनातन के विरुद्ध कोई कार्य यदि होता है तो भी संगठन पूरी तरह से लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगा। यह बैठक जनपद के खागा तहसील अन्तर्गत ऐरायाँ विकास खंड के प्रेमनगर कस्बा में आयोजित की गई।
इस दौरान जिला प्रभारी डॉक्टर जेपी. सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष राजन तिवारी, जिला महासचिव अनिल विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह,संदीप कुमार निर्मल, महेश चौधरी, अजय सिंह यादव, नरसिंह यादव, अजय कुमार, बाल्मीकि सहित संगठन के दर्जनों लोग उपस्थित रहें।
