फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा खोए व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं सभी थानों की टीमों को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय के चलते पुलिस ने जिले के अलावा अन्य जनपदों व राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। थाना क्षेत्रवार बरामदगी में सदर कोतवाली, हुसैनगंज, बिंदकी, खागा, असोथर, हथगांव सहित अन्य थानों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
