पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 के फॉर्म आमंत्रित

फतेहपुर। प्राचार्या, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर में सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट में प्रवेश हेतु 02 रिक्त सीटों पर ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन एवं आफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10.08.2025 है।
शिक्षण सत्र 2024-25 में जो सीबीएसई / राज्य सरकार / सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा-10, उत्तीर्ण किया हो एवं वो छात्र जो जिला फतेहपुर के हैं। प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01.06.2008 से 31.07.2010 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होना चाहिए। यह एससी/एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ-साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों पर लागू है। कक्षा-10, उत्तीर्ण 60% या इससे अधिक प्राप्तांक वाले छात्र ही आवेदन करें। प्रवेश कक्षा 10 में प्राप्त होने वाले प्राप्तांक के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। आवेदन फार्म नवोदय विद्यालय के वेबसाइट www.navoday.gov.in से प्राप्त करने के बाद फार्म भरकर दिनांक 10.08.2025 तक विद्यालय के ई-मेल आई०डी० jnvfatehpur123@gmail.com पर या विद्यालय में आकर जमा कर सकते हैं।