आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ से किया एलर्ट, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

फतेहपुर। जिले में बाढ़ आदि की निगरानी करने वाली समिति का गठन किया गया है। गठित समित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लगातार बढ़ते जल स्तर का एलर्ट जारी कर आमजनमान को सचेत करना एवं प्रशासन द्वारा एलर्ट के आधार पर राहत – बचाव देना है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को जारी किए गए एलर्ट में बताया गया है कि एक अगस्त को सुबह 8 बजे गंगा नदी का जल स्तर 98.84 मीटर है जबकि डैंजर लेवल 100.86 मीटर और वार्निंग लेवल 99.86 मीटर निर्धारित है वहीं यमुना नदी का जल स्तर 101.68 मीटर है जबकि डैंजर लेवल 100.00 मीटर और वार्निंग लेवल 99.00 मीटर निर्धारित है।
जल स्तर के स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारीगण एवं आमजन से सतर्क रहने के साथ ही नदी के किनारे या तटीय क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाने, नदी में स्नान करने सें बचें, किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने, अपने आवश्यक दस्तावेज़, अनाज, दवाइयाँ आदि सुरक्षित स्थान पर रखने साथ ही समाचार व मोबाइल संदेशों के माध्यम से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन हेतु निर्देश जारी किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन की टीम एवं स्थानीय प्रशासन पूर्णतः सक्रिय है एवं किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों (जिला नियंत्रण कक्ष:- 05180 298632, 1077, 9454417876) पर संपर्क करने का निर्देश भी दिया गया है।