भाजपा नेता के भाई की हत्या में न्याय न मिलने पर धरना शुरू

भाजपा के सरकारी तंत्र को बताया फेल

फतेहपुर। जिला मुख्यालय के पटेल नगर चौराहे पर भाजपा नेता एवं जिला महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी अपने भाई के हत्यारों पर कार्यवाही की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देकर इंसाफ की मांग पर अड़े हैं।
बताते चलें कि 28 अप्रैल को प्रयागराज में फतेहपुर जिले के अच्युत त्रिपाठी की हत्या हो गयी थी, जो कि वह इलाहबाद विश्वविद्यालय का छात्र था। छात्र की मौत के बाद भाई जनार्दन त्रिपाठी जो कि वर्तमान भाजपा सरकार के जिला महामंत्री के पद पर हैं, उन्होंने भाई की हत्यारों को सजा दिलाने और भाई को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति से लगाकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला जिसके कारण उन्हें अपने गृह जनपद फतेहपुर में अनिश्चित कालीन धरने में बैठने के अलावा कुछ नही दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 28 अप्रैल को मेरे भाई की हत्या हुई जिसमें प्रशासन और सरकार पूरी तरह से विफल रहा। आगे बताया कि मुझे पार्टी के नेताओं और सरकार चलाने वालों व सरकारी तंत्रो से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, ज़ब तक मुझे मेरे भाई को इंसाफ़ नहीं मिलता तब तक मैं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठा रहूंगा।