अनोखे अंदाज में किसान नेता का मनाया गया जन्म दिन

अन्नदाताओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई -सर्वेश यादव

भारतीय किसान यूनियन “मुलायम” के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह “राजेश सिंह” का जन्मदिन इस बार एक अनोखे अंदाज में फतेहपुर जनपद उत्तर प्रदेश में संगठन के जिला अध्यक्ष के द्वारा मनाया गया।
इस जन्मदिन के अवसर पर अन्नदाताओं के साथ मिलकर खेत में ही केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु अच्छे स्वास्थ की कामना के साथ किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे भी लगे । इस शुभ अवसर पर फतेहपुर जिले के जिला अध्यक्ष में खेत खेत जाकर किसानों के लड्डू खिलाकर में मीठा कराया और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करने के लिए क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान है और कृषि प्रधान देश में किसान नेताओं की भी अहम भूमिका होती है।
जिला अध्यक्ष ने अपने संगठन के कार्यों के बारे में भी किसानों से चर्चा की और साथ में संगठन विस्तार की भी बातें की इस जन्मदिन पर प्रेम शंकर श्याम लाल विनोद रामबाबू राजकुमार ब्रजेश मनीष सिंह अभिमन सिंह कमल यादव सचिन अंकुश नितिन यादव आदि अन्नदाता मौजूद रहे।