हेलमेट लगाना सिर्फ कानून नहीं, जीवन की सुरक्षा है: संदीप तोमर



– स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

– मोबाइल पर बात करते बाइक चलाना जानलेवा— CSR मैनेजर फिरोज़ खान की चेतावनी

– कानपुर को दुर्घटनामुक्त बनाने का लिया सामूहिक संकल्प


कानपुर नगर। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को मनसुख लाल इंटर कॉलेज, शिवराजपुर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर तथा वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, बिठूर हाईवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिन्हा के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील कुमार पाल और हाईवेज के सुरक्षा अधिकारी संदीप तोमर मौजूद रहे। राजस्थान सरकार के सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ CSR मैनेजर फिरोज़ खान ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन की सलाह देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहनें और चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। सुरक्षा अधिकारी संदीप तोमर ने कहा कि “हेलमेट पहनना केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का सम्मान है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी जरूरी है। तभी हम कानपुर को दुर्घटनामुक्त शहर बना सकते हैं।” कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने संकल्प लिया कि वे बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इस दौरान लगभग 800 स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित रूट पेट्रोलिंग टीम के सदस्य सर्वेश, सुरजीत, श्याम बाबू और विजय कुमार उपस्थित रहे।