भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ निरीक्षण कर दी जानकारी, कार्यकर्ताओं को एसआईआर अभियान में योगदान देने की दी प्रेरणा



फतेहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को अयाह शाह और सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए बूथों पर मौजूद बीएलओ और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और उन्हें सहयोग करने की सलाह दी।
अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 17,खटौली में बीएलओ ने बताया कि बूथ में 1226 मतदाता हैं और सभी फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं, जिनमें से 1000 मतदाताओं की फीडिंग पूरी हो चुकी है। सदर विधानसभा क्षेत्र के बहुआ नगर में बूथ संख्या 81, 82 और 83 की प्रगति का भी जिलाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। वहीं बहुआ देहात मंडल के मुत्तौर में बूथ संख्या 89, 90 और 91 की जानकारी ली गई। बूथ संख्या 90 लगभग पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष ने बीएलओ की सराहना की और कार्यकर्ताओं को सहयोग देने की प्रेरणा दी। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एक राष्ट्रीय अखंडता का अभियान है, जिसमें सभी को अपना योगदान देना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में पूर्ण रूप से सकारात्मक सहभागिता निभा रहे हैं।
इस मौके पर अभियान के जिला संयोजक मनोज मिश्रा मनु, अर्चना त्रिपाठी, संजय हांडा, चिदानंद शुक्ला, अखिलेश तिवारी, ओम मिश्रा भदबा, अभिषेक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, गोरेलाल प्रजापति, राजकिशोर तिवारी, छोटेलाल भुर्जी, कमलेश तिवारी समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।