साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पांच मोबाइल फोन बरामद



फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार मल्टीमीडिया टच स्क्रीन मोबाइल फोन एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 दिसंबर 2025 को थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में संलिप्त अभियुक्त अर्जुन पुत्र नरेश (19 वर्ष), अरुण सिंह पुत्र ओमप्रकाश (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भगवानपुर थाना गाजीपुर तथा कुंदन गोस्वामी पुत्र बृजभूषण (23 वर्ष) निवासी ग्राम बनकटा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 299/2025 धारा 319(2)/318(2)/3(5) बीएनएस एवं 66सी/66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उप निरीक्षक आकाश मिश्रा (चौकी प्रभारी शाह), कांस्टेबल नानक कुमार, कांस्टेबल शुभम अवस्थी एवं कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।