नम आंखों से मनाई गई अमर शहीद की पुण्य तिथि

हरकिशन पुर
मैथा कानपुर देहात में एक वर्ष पूर्व शहीद हुए पायलट की पुण्य तिथि में सभी की आंखे नम हो गई सुधीर यादव डिप्टी कमांडो पायलट पुत्र नवाब सिंह यादव ex सूबेदार माता जी राजमणि यादव के छोटे पुत्र हैं इनके दो पुत्र है बड़े बेटे का धर्मेंद्र यादव एयरफोर्स में है दादा जी कन्हैयालाल यादव के नाती का जन्म 6 सितंबर 1991 प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय प्रारंभ हुई इसके बाद पिता के साथ श्रीनगर गए और वहां भी शिक्षा ग्रहण किया इसके बाद शादी मार्च 2024 में आवृत्ति मैथानी से हुई थी जो पेशे से जज है ईश्वर की लीला देखो अभी मेंहदी का रंग भी न फीका हुआ था और ईश्वर ने मांग का सिंदूर ही उजाड़ दिया ।
अमर शहीद सुधीर यादव ने देश की नव सेना में डिप्टी कमांडो पायलट पद में मातृ भूमि की सेवा के दौरान एक हवाई दुर्घटना के दौरान अपने प्राणों की आहुत दे दिया वो दिन उस मां के लिए जिनसे अपने जिगर के टुकड़े को देश रक्षा के लिए सेना को समर्पित किया था कला दिन रहा वो मां क्या पिता भाई घर परिवार गांव क्षेत्र के लिए भी कला दिन रहा था जैसे ही ये अप्रिय सूचना मिली गांव को तो सब की आंखे नम हो गई थी पूरे गांव में मातम सा छाया रहा। जिससे भी बात करो तो बस सब की जुबान में बस एक ही बात हर गली मुहल्ले में सन्नाटा छाया हुआ था क्यों कि पूरे गांव का गौरव था अमर शहीद सुधीर यादव आज एक वर्ष पूर्ण होने पर अमर शहीद सुधीर यादव डिप्टी कमांडो पायलट की इस पुण्य तिथि के दिन सबने सुधीर यादव को याद करते हुए नम आंखों से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए और सुधीर यादव को याद किया जिस कार्य क्रम में क्षेत्रीय नेताओं का जनसेवकों के साथ आम जनमानस का लगातार तांता लग रहा सब एक बार अमर शहीद सुधीर यादव की प्रतिमा को देख कर अपने आप को रोक न पाए सबकी आँखें नम हो जाती रही ।
इस पुण्य तिथि के दिन अमर शहीद सुधीर यादव डिप्टी कमांडो पायलट के नाम से भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमे आए हुवे सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।